chicken-seen-flying-in-the-air-surprised-people-see-full-video

सोशल मीडिया पर एक मुर्गी का उड़ने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली, अक्सर पंखों वाले पक्षियों को आपने उड़ते हुए देखा होगा। लेकिन, कुछ ऐसे पक्षी है जो पंख होते हुए भी उड़ नहीं पाते। ऐसे पक्षियों में सबसे पहला नाम मुर्गा और मुर्गियों (Chicken) का आता है। यह पक्षी अपने भारी शरीर के वजह से ज्यादा दुरी की उड़ान नहीं भर पते है। लेकिन, अब सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसा एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक मुर्गी का उड़ने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुर्गी काफी लंबी दुरी तक उड़ान भर रही है। 

    हाल ही में ट्विटर पर मुर्गी का उड़ते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मुर्गी लंबी दूरी तक उड़ती हुई नजर आती है। वायरल वीडियो में देख सकते है कि, एक मैदान में एक गाड़ी खड़ी हुई है। इस गाड़ी के पास मुर्गी भी मौजूद है। मुर्गी पहले अपने पंख खोलकर उसने की कोशिश करती है। लेकिन, इसके बाद वह एक बार में उड़ान भर लेती है। पहले तो लगता है कि, मुर्गी ज्यादा दूरी तक उड़ नहीं पाएगी। लेकिन, वीडियो ख़त्म होने तक मुर्गी उड़ती हुई ही नज़र आती है। इस वीडियो को देखने के कुछ देर बाद लगता है कि, यह कोई मुर्गी नहीं बल्कि कोई बड़ी चिड़िया उड़ रही है। 

    इस वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden_के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘नहीं पता था कि मुर्गी इतनी दूरी तक उड़ सकती है’। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग जमकर कमेंट्स कर रहे है।