वायरल

Published: Jun 09, 2023 11:17 AM IST

Viral Newsबिदाई के समय दुल्हन ने रखी दूल्हे के सामने 3 अजीब शर्तें, कहा- 'कभी नहीं करूंगी Sex और....

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: ब्याह के बाद पति-पत्नी को एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने के लिए शारीरिक संबंध बहुत आवश्यक है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शादी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां विदा करते वक्त दुल्हन और उसका पिता दूल्हे और उसके परिवार वालों के लिए 3 शर्तें रखता है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। इन 3 शर्तों में एक शर्त थी कि दूल्हा-दुल्हन कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…. 

शादी का अजीबोगरीब मामला 

मीडिया के मुताबिक, झांसी जिले के निवासी मानवेंद्र की शादी गुरसरे की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। दरअसल दूल्हे की 6 जून को बारात निकलने वाली थी। लिहाजा मानवेंद्र के घर में खुशी का माहौल रहा। वो दिन भी आ गया जिसका घर में सभी को बेसब्री से इंतजार था।

बिदाई से दुल्हन ने किया मना 

बता दें कि दुल्हन अपने पिता और बहन के साथ बारूसागर स्थित मैरिज हॉल में पहुंची। दूल्हा भी ढोल-नगाड़ों के साथ शादी के मंडप में पहुंच गया। यहां टीका, जयमाला, सात फेरे जैसी तमाम रस्में पूरी की गईं। इसके बाद विदाई का समय आया। दूल्हे के लोग जब दुल्हन को ससुराल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तो अचानक दुल्हन ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। 

दुल्हन के सामने रखी ये 3 शर्तें 

दरअसल ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके पिता के सामने तीन शर्तें रखी थीं। पहली शर्त थी कि दूल्हा-दुल्हन के बीच शारीरिक संबंध नहीं होंगे। दूसरी शर्त यह थी कि दुल्हन अपनी छोटी बहन को अपने ससुराल ले जाए। तीसरी शर्त यह थी कि पिता कभी भी ससुराल जा सकता है और उसे कोई नहीं रोकेगा।

पिता के घर चली गई दुल्हन 

ऐसे में जब दूल्हे के पिता और दूल्हे ने इन तीन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन नाराज हो गई और अपने ससुराल जाने के बजाय अपने पिता के घर गुरसरे चली गई। शादी टूटने के बाद दूल्हे ने कहा कि उसकी 6 तारीख को शादी हुई है। सभी रस्मों के बाद लड़की कमरे में चली गई। इसके बाद उसके पिता ने आकर तीन शर्तें बताईं। तीनों शर्तों को ठुकराने के बाद दुल्हन अपने पिता के घर चली गई।