वायरल

Published: Sep 12, 2021 01:05 PM IST

Wedding Videoशादी में लड़के ने सलमान खान के गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो देखकर लोगों की छूट गई हंसी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Screengrab

शादी (Wedding) में मौज-मस्ती का माहौल होता है। शादी में रस्मों के दौरान सभी लोग नाचते गाते एन्जॉय करते है। शादी में कभी-कभी दोस्त महफिल जमा देते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से डांस से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। इन दिनों शादी में एक शख्स के डांस का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं।

शादी में स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े है। उनके पास एक लड़का आकर सलमान खान के एक गाने पर ऐसा डांस कर रहा है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह खूब पॉपुलर हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि  स्टेज पर दूल्हा दुल्हन खड़े हैं, आसपास बहुत सारे लोग वहां मौजूद हैं और स्टेज पर एक लड़का सलमान खान के पॉपुलर गाना तारों का चमकता गहना हो…पर डांस कर रहा है।

 देखें वीडियो 

ऐसा मजेदार डांस कर रहा है। लड़का बिल्कुल सलमान खान के स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश कर रहा है। वो दूल्हा-दुल्हन के पास जाकर वैसे ही बिल्कुल एक्शन कर रहा है। लड़के का डांस देखकर यूजर्स हंसी से लोट-पोट हो रहे है। वीडियो को देखकर कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। वीडियो लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है।