वायरल

Published: Jul 10, 2021 12:15 PM IST

Unique Wedding Videoघोड़ी नहीं बल्कि नाव पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन भी नाव में बैठकर गई ससुराल - देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बिहार: अपनी शादी में दूल्हा (Bridegroom) ढोल, नगाड़े, डीजे के साथ मस्त नाचते हुए, घोड़ी चढ़कर दुल्हन (Bride) के घर पहुंचता है। फिर शादी करके अपनी दुल्हन को लेकर बड़े लाव लश्कर के साथ वापस लौट जाता है। आज कल सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़े कई ऐसे वीडियो भी वायरल (Wedding Viral Video) होते हैं। इन वीडियो में दूल्हा मस्त घोड़ी पर बैठकर शान से आता है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी (Unique Weeding Video) का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा नाव पर बारात लेकर (The Groom Arrived With Procession On The Boat) आता है। लोगों को सबसे ज़्यादा हैरानी तो तब हुई जब दुल्हन की बिदाई भी उसी नाव में हुई। 

इंटरनेट की दुनिया में वायरल यह वीडियो लोगों को हैरानी में डाल रहा है। शायद ही किसी ने ऐसी अनोखी बारात देखी होगी। यह वायरल वीडियो बिहार के समस्तीपुर के गांव का है। जहां तेज़ बारिश आ जाने की वजह से समस्तीपुर से गांव जाने वाली सड़क नदी में तब्दील हो गई और गोबरसिथा गांव जाने का रास्ता बाढ़ के चलते बंद हो गया था। बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पूरे गांव में पानी भर गया था। जिसके बाद गांव वालों ने बारातियों के लिए 3 नावों की व्यवस्था की। जिसपर सवार होकर बाराती शादी की मंडप तक पहुंच सके और बाद में दुल्हन की विदाई भी नाव पर ही हुई और वह इसपर ही सवार होकर अपने ससुराल गई।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत ज्यादा देखा जा रहा है। इस अनोखी शादी को देख लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है। वहीं कुछ यूज़र्स इस वीडियो को देख बिहार सरकार पर तंज भी कस रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो को कई बार शेयर भी किया गया है।