वायरल

Published: Nov 10, 2022 03:36 PM IST

Brother-Sister Marriageभाई ने अपनी ही बहन से शादी कर बना लिया पत्नी, जानें पूरा माजरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से आए दिन कुछ ऐसे चौंका देने वाला मामला सामने आता है। जिसे जानकर लोग बेहद हैरान हो जाते हैं। आपने दुनिया भर में होने वाली कई अजीबोंगरीब शादियों (Marriage) के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको शादी करने वाले एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपस में भाई-बहन हैं। 

दरअसल, ये हैरान करने वाला मामला फिनलैंड के एक शहर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लड़के (Boy) का नाम मटिल्डा है और लड़की का नाम सामुली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों सौतेले भाई-बहन हैं। लड़के की मां की एक जन्मदिन पार्टी में दोनों की मुलाकत हुई थी। खास बात तो ये है कि उस समय इन दोनों के माता-पिता भी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

इतना ही नहीं दोनों ने शादी भी कर ली। आपको बता दें कि जब इनके माता-पिता (Parents) ने आपस में शादी कर ली तो इन दोनों ने भी अपनी शादी के लिए उन्हें मना लिया। हैरानी की बात तो ये है कि उन दोनों को इससे कोई खास दिक्कत नहीं हुई। ऐसा इसलिए है कि जब इनके माता-पिता ने शादी की उससे पहले से ही लड़का और लड़की एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

माता-पिता की शादी के बाद वो दोनों सौतेले भाई-बहन बने थे। गौरतलब है कि यह अनोखी शादी इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। शादी को लेकर इनके माता-पिता का कहना है कि अच्छा है कि दोनों एक साथ रहें क्योंकि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।