वायरल

Published: Jun 27, 2021 01:09 PM IST

Live Machhli Bhelpuriजिंदा मछली का भेल बनाकर बेच रहा था शख्स, खाते ही मुंह पर उछलने लगी - देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चीन (China) हमेशा से ही अजीबो-गरीब चीज़ खाने में मशहूर है। इस देश के लोग न जाने कुछ भी खाते हैं, जिसके बारे में शायद ही हम कभी कल्पना भी करेंगे। भारत में चटपटे भेल (Bhel) को कितना पसंद किया जाता है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन,चीन में भेल के साथ हुए अत्याचार को शायद ही कोई सेह पाए। आज हम आपको चीन की सबसे अजीब भेल के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही अपने कभी सुना हो या देखा हो। चीन में ज़िंदा मछलियों का भेल (Fish Bhel) बनाया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में हंसी वाली इमोजी के साथ लिखा ‘चाइनीस वर्जन ऑफ भेलपुरी’, ‘लाइव मछली पुरी’। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्ट्रीट फूड बेचता हुआ एक आदमी नज़र आ रहा है। उसके पास पानी का बड़ा सा बॉक्स दिखाई दे रहा है, जिसमे सैकड़ों छोटी मछलियां गोते लगा रही हैं।

शख्स उन मछलियों से मछलीपुरी बनाते हुए दिखाई दे रहा है। मछलियों के साथ तमाम मसाले मिलाकर जब इसको तैयार किया गया, तो उचकती कूदती हुई मछलियां बर्तन से बाहर निकलती नज़र आने लगती हैं। फिर वह शख्स इसे पैक कर सामने खड़ी एक लड़की को दे देता है। जिसे वह टेस्ट करती हैं और बहुत ही बेकार मुंह बनती है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका भी मुंह ऐसा ही बन जाएगा। 

ये वीडियो ट्विटर पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। चाइनीज़ लोगों के खाने पर कमेंट कर लोग कह रहे हैं कि, अब न जाने ये लोग कौनसी बीमारी लाने की तैयारी में है। लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही इसे जमकर लाइक भी कर रहे हैं।