वायरल

Published: Dec 22, 2022 05:06 PM IST

Viral Video शख्स ने अपनी दाढ़ी में लटकाए 700 से ज़्यादा क्रिसमस घंटी, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Screengrab from Posted Video

दुनियाभर में अजीब लोगों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग अपनी अलग-अलग तरह की हरकतों से अक्सर दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। आज भी हम एक ऐसे ही शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने क्रिसमस (Christmas 2022) आने से पहले कुछ ऐसा किया है कि जो भी उसे देख रहा है केवल देखते ही रह जा रहा है। 

इस शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि उसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। दरअसल इस शख्स ने अपनी दाढ़ी का इस्तेमाल कर उसमें 710 क्रिसमस की घंटी लटका ली है। जो आज तक इनके अलावा कोई और नहीं कर पाया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस शख्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

इस शख्स का यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वह इस शख्स की जमकर तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, यह शख्स एक-एक कर इन घंटियों को अपनी दाढ़ी से लटकाते जा रहा है। जिसे देख हर कोई हैरान है। 710 क्रिसमस की घंटी लटकाकर इस शख्स ने इतिहास रच दिया है।  

जानकारी के मुताबिक, इस शख्स का नाम जॉस स्ट्रैसर है। जिसे अपनी दाढ़ी में कई तरह की रंग-बिरंगी घंटियों को लटकाए देखा जा रहा है। वहीं उसके इस रिकॉर्ड को देख हर कोई शख्स की सराहना कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।