वायरल

Published: Aug 06, 2022 03:52 PM IST

Naked Cityइस जगह पर कपल्स घूमते हैं न्यूड, कपड़ा पहनने पर भरना पड़ता है जुर्माना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit - Instagram/villagenaturistecap

नई दिल्ली : आपने ऐसे कई जगहों के बारे में सुना होगा जहां पर छोटे या फिर अंग दिखने वाले कपड़ों को पहनने पर सख्त मनाही रहती है और ऐसे कपड़े (Cloth) पहनने पर जेल से लेकर जुर्माना तक भरना पड़ता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे जगह के बारे में सुना है। जहां कपड़े पहनने पर ही मनाही हैं। यानी वहां पर आप बिना कपड़ो (Nude) के घूम सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस जगह के बारे में विस्तार से बताते है। 

दरअसल, यह फ्रांस का एक बहुत ही मशहूर शहर Cap d’Agde है। जो समुंद्र के किनारे पर स्थित है। पर्यटक Cap d’Agde में भारी संख्या में एन्जॉय करने आते है।  लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस जगह पर लोगों को कपड़े पहनने की मनाही है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि अगर Cap d’Agde में कोई कपड़े पहने हुए पाया जाता है। तो उसे जुर्माना (Fine) देना पड़ता है। कुछ लोग तो इसे नेक्ड सिटी भी कहते हैं। बता दें, Cap d’Agde पर रहने के लिए कीमत भी अदा करनी पड़ती है। 

गौरतलब है कि Cap d’Agde के लोगों का ऐसा मानना है कि शरीर पर कपड़े नहीं होने से लोगों का अपने शरीर के प्रति कॉन्फिडेंस बढ़ता है। Cap d’Agde में बिना कपड़े पहने आप कई जगहों का आनंद उठा सकते है। शरीर पर बिना कपड़ों के आप बीच पर जा सकते है। रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं और इसके अलावा शॉपिंग भी कर सकते हैं। बता दें, Cap d’Agde में सबसे ज्यादा गर्मी के मौसम में पर्यटकों की भीड़ इकट्ठा होती है। जिनमें ज्यादातर कपल्स ही होते हैं।