वायरल
Published: Mar 20, 2022 12:25 PM ISTShocking चचेरे भाइयों की बेशर्मी: बीच सड़क बहन के साथ की छेड़छाड़, पुलिस के पास जाने की कोशिश की तो फाड़ दिए कपड़े, देखें डरा देने वाला वीडियो
शिवपुरी: आज के समय में किसी भी रिश्ते पर भरोसा करना बहुत मुश्किल हो गया है। कहीं बेटा बाप का क़त्ल कर रहा है, तो कहीं बच्चों के हाथों मां अपनी जान गंवा रही है। इतना ही नहीं भाई-बहन का रिश्ता भी अब शर्मसार हो रहा है। यह खबर भी कुछ इसी तरह की है, जहां एक चचेरे भाई ने सड़क पर बहन के साथ छेड़छाड़ (Sister molested by cousins) किया। साथ ही उसके कपड़े तक फाड़ डाले। यह घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) जिले की है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नरवर कस्बे का है। महिला शनिवार को बकरियां चराने जंगल जा रही थी। तभी रास्ते में उसे उसके चचेरे भाई जितेंद्र और रमेश कुशवाहा मिल गए। यह दोनों की अपनी चचेरी बहन पर कई दिनों से गंदी नज़र थी। ऐसे में शनिवार को उसे अकेला देखकर दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
युवकों ने अपनी चचेरी बहन के साथ बीच सड़क प्रताड़ना शुरू कर दी। युवकों ने महिला के साथ मारपीट भी की। उसे थप्पड़, लात घूसों से जमकर पीटा। इसके अलावा उस सड़क पर घसीटा भी और बाद में उसके कपडे फाड़ दिए। इस दौरान देखा गया कि आरोपियों की मां ने भी उन्हें चांटे मारे थे। जिसके बाद जैसे-तैसे महिला अपनी जान बचाकर वहां से भाग गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, बीच सड़क हो रही इस मारपीट को वहां से निकलने वाले देखते रहे। लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद महिला फिर अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे थाने पहुंची और वहां आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।