वायरल

Published: Mar 19, 2022 05:02 PM IST

Viral Video शख्स के ऊपर चढ़ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ... देखें- वायरल वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Instagram)

नई दिल्ली: पानी में रहने वाला सबसे खतरनाक जीव मगरमच्छ होता है, ये इतना खौफनाक होता है की किसी भी इंसान को आसानी से निगल लेता है। कई बार तो वो अपना पेट भरने के लिए  पानी से बाहर जमीन पर आकर भी शिकार कर लेता है। ऐसे तो मगरमच्छ के शिकार के कई सारे वीडियो आपने अब तक सोशल मीडिया पर देखें होंगे, लेकिन हम आज जिस वीडियो की बात कर रहे है, वो इन सब वीडियो से बेहद अलग है। आइए जानते है आखिर ऐसा क्या अगल है इस वीडियो में….  

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विशालकाय मगरमच्छ शख्स के ऊपर चढ़ जाता है। इसके बाद वो ऐसी हरकते करता है जिसे आमतौर पर लोगों ने कभी देखा नहीं है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स जमीन पर लेटा हुआ है। इसी बीच एक खूंखार मगरमच्छ रेंगते हुए उसके पास आता है और शख्स के ऊपर चढ़ जाता है।

 

ऐसा खौफनाक नजारा देख सब यही सोचते हैं कि मगरमच्छ अब शख्स को शिकार बना लेगा।लेकिन इस वीडियो में मगरमच्छ अपने स्वभाव के विपरीत काम करता है और शख्स पर प्यार लुटाने लगता है। शख्स और मगरमच्छ का यह एक क्यूट रिश्ता वीडियो में नजर आ रहा है। 

 

वीडियो देख कहा जा सकता है कि ये मगरमच्छ पालतू होगा। शख्स और मगरमच्छ जिस तरह से एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं वैसा नजारा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। शख्स भी बड़े प्यार से मगरमच्छ को गले लगातार दुलार करता है, उसे प्यार देता है।  बता दें कि इस वीडियो को jayprehistoricpets नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में मगरमच्छ और इस शख्स का याराना वाकई में देखने लायक है।