वायरल

Published: Jul 22, 2022 12:52 PM IST

Viral Videoदुल्हनिया बनी बुलेट रानी! शादी के दिन दूल्हे को ऐसे कराई बाइक की सवारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Instagram)

नई दिल्ली: बुलेट का क्रेज भला किसी को नहीं होगा? बुलेट चलना हर कोई पसंद करता है लेकिन यही क्रेज अगर आपको शादी के दिन किसी दुल्हन या दूल्हे में दिखे तो क्या होगा। जी हां अक्सर अपने कई वीडियो देखें होंगे जहां शादी के मंडप में दूल्हा बुलेट चला रहा हो और दुल्हन पीछे बैठी हो, इस तरह की एंट्री होगी लेकिन आज हम आपको जो शादी का वीडियो दिखाने जा रहे है उसे शायद अपने पहले कभी नहीं देखा हों।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते है कि शादी के बाद अपने हसबैंड को बुलेट की सवारी करा रही है। वीडियो देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दृश्य साउथ इंडिया के किसी जगह का है। फ़िलहाल ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

इस तरह दुल्हन ने की बुलेट की सवारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन शादी के तुरंत बाद बुलेट चलाने की इच्छा प्रकट करती है। उसकी ख्वाहिश को पूरा भी किया जाता है। जैसे ही बुलेट आती है वो उस पर दुल्हन के गेटअप में सवार हो जाती है। फिर अपने दूल्हे को बैठाकर वो वहां से निकल जाती है। दुल्हन का यह स्वैग वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

 

इस अंदाज पर दीवाने हुए लोग 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन पूरी तरह से सज-धजकर बुलेट पर बैठी हुई है और शानदार अंदाज में बुलेट की सवारी करती है। शादी से जुड़े इस अनोखे वीडियो को sujithmscenic नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। दुल्हन के अंदाज को देखने के बाद नेटिजन्स इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। फिलहाल ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।