वायरल

Published: Jun 07, 2021 04:45 PM IST

Shocking Videoबुजुर्ग शख्स 37वीं बार बना दूल्हा- देखें मजेदार वीडियो 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी (Hasband-Wife) आपस में बहुत लड़ते है। पति से अपनी एक पत्नी नहीं संभालती है। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसने एक नहीं दो नहीं बल्कि 36 शादियां (Marriage) की है। यह सुनकर कोई भी हैरान हो जायेगा कि शख्स ने 36 शादियां की है। लेकिन उसे हैरान की बात यह है कि अब यह बुजुर्ग शख्स 37वीं बार दूल्हा (Groom) बना है। इस शख्स के 36 पत्नियों से 135 बच्चे और 126 पोते-पोतियों है। यह सचमुच में हैरान कर देने वाली खबर है। इस बुजुर्ग शख्स की 37वीं शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है और यह लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह वीडियो देखकर आपको खूब हंसी भी आ जाएगी। बता दें कि इस वीडियो को  ट्विटर पर  इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि  28 बीवी, 135 बच्चे और 126 पोते-पोतियों के सामने 37वीं बार यह शख्स शादी कर रहा है।  काफी बहादुर है यह आदमी, यह वीडियो देखकर लोग जमकर चटकारे मार रहे है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक बुजुर्ग शादी कर रहा है।

 पहली नजर में तो यह शादी नॉर्मल लगता है। लेकिन यह बुजुर्ग 37वीं बार दूल्हा बना है. इससे पहले उन्होंने 36 शादी की है. जिससे उन्हें कई बच्चे और पोते-पोतियां हैं। सच्चाई सुनकर सभी लोग हैरान है।