वायरल

Published: Oct 09, 2021 12:34 PM IST

Cute Videoलड़की को नाचते देख हाथियों को भी आया जोश, स्टेप्स फॉलो कर किया शानदार डांस, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

हाथी (Elephants) एक ऐसा जानवर है, जो बेहद ही शांति के साथ जीना पसंद करता है। लोगों को हाथी काफी पसंद भी आते हैं। उनकी हरकतें बेहद क्यूट (Elephants Cute Video)  होती हैं। उनका मस्ती भरा अंदाज़ लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। गजराज के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Elephants Viral Video) होते हैं, जिसमें उनकी अजीबोगरीब मस्ती लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो हाथियों को शानदार तरीके से डांस (Elephants Dance Video) करते हुए देखा जा सकता है। 

इंटरनेट की दुनिया में वायरल इस वीडियो में हाथी मस्त अपनी मस्ती में नाचते नज़र आ रहे हैं। वह एक लड़की  को फॉलो करते हुए डांस कर रहे हैं। उनका यह प्यारा डांस हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। जिस तरह लड़के के स्टेप को फॉलो करते हुए दोनों हाथी डांस कर रहे हैं वो बहुत अनोखा है और मन को मोह लेने का नज़ारा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी पार्क में एक लड़की और दो हाथी खड़े हुए हैं। यह लड़की टूरिस्ट है और पार्क में घूमने आई है। लड़की हाथियों के सामने डांस करने लगती है, तभी दिलचस्प बात यह है कि लड़की को डांस करते देख उसके स्टेप्स को फॉलो करते हुए पीछे खड़े दोनों हाथी भी झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम elephantsofworld नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को देख हर कोई इसे काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।