(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली : घर में कई ऐसी छोटी- मोटी नोकझोंक रहती है। आम तोर पर हम अपने घर में जूते चपल्लो को सही जगह पर उतारना भूल जाते है। इस वजह से घर के लोग इससे उलझ कर गिर भी जाते है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है की इस छोटी सी बात को लेकर कोई मुकदमा कर सकता है। जी हां ऐसा ही एक मामला हुआ है। चलिए जानते है क्या है पूरी घटना….. 

    इस वजह से पति ने किया पत्नी पर मुकदमा 

    दरसअल ये घटना अमेरिका के ओहियो की है। यहां जॉन वॉलवर्थ (John Walworth) के साथ यह हादसा हुआ है, दरसल जॉन अपने बीवी के जूतों से उलझ कर गिर गया और उसकी हड्डी पसली टूट गयी। ऐसे में वो अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाया और अपने पति के खिलाफ  वकील की मदद लेकर मुकदमा दर्ज किया है। 

    सीढ़यों से गिरा पति 

    जॉन के साथ जो हुआ वह एक सामान्य बात थी।  बात इतनी ज्यादा इसलिए बढ़ी क्योंकि वह जूतों से उलझ कर सीधे सीढ़ियों से निचे की और आ गिरे। इसका असर ये हुआ कि ऊंचाई से की वजह से जॉन  के शरीर की कई हड्डियां टूट गई। इस वजह से मामला इतने आगे बड़ा की भड़के पति ने अपने पत्नी जुडी खौरी के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कर दिया। इस बारे  कहना है कि इस हादसे की वजह से न केवल शारीरिक नुकसान हुआ बल्कि मेडिकल खर्च के तोर पर आर्थिक नुकसान भी हुआ है। 

    शारीरिक और आर्थिक नुकसान हुआ 

    यह हादसा फरवरी 2018 में हुआ था, तब उनकी शादी भी नहीं हुई थी। जॉन अपनी मंगेतर की मदद कर रहे थे इसलिए वे सिरके के जग ला रहे थे। इसी दौरान उनका पैर जुडी की जूतों में फसा और वे उलझ कर गिर गए। इस हादसे में उनके हाथ पैर और बांह की हाड़िया बुरी तरह टूट गई। इस घटना के बाद जॉन ने जुडी पर मुकदमा करते हुए कहा कि, जुडी के लापरवाही की वजह से उसे मेडकल बिल के तोर पर 60 लाख का बिल भरना पड़ा। साथ ही काम पर न जाने  साथ लाख का नुकसान हुआ। 

    जज ने मुकदमा किया खारिज 

    आपको बता दें कि जॉन को पूरी तरह से ठीक होने में कई महीने लग गए। आखिरकार अक्टूबर, 2019 में उन्होंने अपने वकील के जरिये जूडी पर मुकदमा ठोंका और आरोप लगाया कि उसने घर में खतरनाक स्थिति पैदा की और अपने घर पर मेहमानों की सुरक्षा करने में असफल रही। 

    पत्नी ने दी सफाई 

    जूडी ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि वे अपने जूते दरवाज़े के पीछे रखती थीं। उस वक्त उनके मंगेतर को ये बात नहीं पता थी और उन्हें ये बात भी साफ-साफ नहीं पता है ये हादसा जूतों की वजह से ही हुआ। जुडी की बात को सुनने के बाद तीन जजों के पैनल ने मामले की सुनवाई की और जॉन के मुकदमे को खारिज कर दिया गया।  इस पूरी घटना में सबसे दिलचस्प बात ये रही कि मुकदमा खारिज होने से पहले अप्रैल, 2019 में इस कपल ने शादी भी कर ली थी।