वायरल

Published: Jul 07, 2021 10:09 AM IST

Viral पालतू अजगर घुसकर बैठा था पड़ोसी के टॉयलेट में, फिर शख्स के प्राइवेट पार्ट को काटा, इसके बाद जो हुआ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

ऑस्ट्रिया: सांप (Snak) को देखकर हर किसी को डर लगता है। सांप को देखते ही सभी लोग दूर भाग खड़े होते है। लेकिन दुनिया में ऐसे कुछ लोग है जो सांपों को पालतू जानवर की तरह पालते है। सांपों की भी कई प्रजातियां होती है। कुछ ऐसे सांप भी होते है। जिन्हें लोग पालतू जानवर (Pets) की तरह पालते है। ऐसे है। सांप को लेकर एक घटना सामने आई है। जहां एक पालतू सांप ने एक शख्स के  प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर काट लिया। यह घटना ऑस्ट्रिया (Austria) की है। जहां एक शख्स ने अजगर पाला है।

वह अजगर पडोसी के घर में घुस गया और टॉयलेट में जाकर बैठ गया और जैसे ही शख्स टॉयलेट में बैठा, अजगर ने उसके प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर काट लिया। इस घटना के बाद शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  पीड़ित शख्स के एक पड़ोसी ने अपने घर में 11 सांप पाल रखे थे, जो  किसी तरह निकलकर शख्स के टॉयलेट में घुस गया।  जब सुबह के समय 65 वर्षीय शख्स अपने टॉयलेट में गया तो सीट पर बैठते ही उसे अजीब सा महसूस हुआ, इससे पहले कि शख्स कुछ समझ पाता, अजगर टॉयलेट से निकला और उसके प्राइवेट पार्ट पर डस लिया। 

इस घटना के फौरन बाद पीड़ित ने पुलिस को फोन किया और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले के जांच से पता चला कि पडोसी के पालतू अजगर ने पीड़ित पर हमला किया था। पुलिस ने सांप पालने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और सांपों को ले जाने के लिए  स्थानीय एनिमल सर्विस इसके बारे में  सूचित किया।