वायरल
Published: Mar 19, 2022 01:25 PM ISTFunny Viral Videoचोरों का गजब कारनामा, चलती गाड़ी से यूं उड़नछू किया सामान
नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है, जिसे देख आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते है, जिसे आप बार-बार देखना पसंद करते है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर swami_7773 नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक चलती गाड़ी (Vehicle) में पीछे कुछ सामान लदा हुआ है। वहीं, चलती गाड़ी के पीछे से ही एक शख्स सामान उतार-उतार कर पीछे चल रही बाइक (Bike) वाले को दे रहा है। वीडियो देखते हुए पहले तो पता नहीं चलता कि आखिर क्या हो रहा है, लेकिन, थोड़ी देर बाद समझ आता है कि, यह तो चोरी हो रही है। आपने शायद पहली बार ही ऐसा चोर देखा होगा। जो चलती गाड़ी से ही चोरी कर ले रहे हैं।
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग तो चोरी करने के ऐसा तरीके को देखकर हैरान रह गए है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘दिन दहाड़े डकैती।’ तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चोरी तो छुप कर होती है, इसे डकैती कहते हैं।’