वायरल

Published: Apr 04, 2023 10:49 AM IST

Couple Deathमछली बनी मौत का कारण: कपल ने घर में पकाकर खाई स्वादिष्ट मछली, पल भर में चली गई जान, जानें वजह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

नई दिल्ली : मछली (Fish) के एक नहीं बल्कि अनगिनत फायदे होते हैं। खाने में ये जितनी स्वादिष्ट होती हैं, हेल्थ के लिए उतनी ही फायदेमंद भी होती हैं। इतना ही नहीं कई बड़ी-बड़ी बीमारियों के इलाज में भी मछली का इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आपने कभी ये सुना है कि दवा में इस्तेमाल की जाने वाली मछली को खाने से किसी की जान (Death) चली गई हो और वो भी महज 2 घंटे के अंदर?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब घटना इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें एक कपल को जहरीली मछली खाना काफी महंगा पड़ गया है। बता दें कि यह दर्दनाक घटना मलेशिया से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के एक कपल को मछली खाने का मन हुआ तो उन्होंने मार्केट जाकर अपनी मनपसंद की मछली खरीद ली। 

इसके बाद जब वो मछली खरीदकर घर पहुंचे तो घर पहुंचकर उसको पकाया और दोनों ने बड़े ही चाव से खाया। मगर उन्हें तो इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि यह स्वादिष्ट मछली खाने के बाद उनके साथ क्या होने वाला है। बता दें कि हुआ ये कि मछली खाने के दो घंटे के भीतर ही महिला की मौत हो गई है। 

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना साथ ही महिला की मौत के बाद उसके पति की भी हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई है। हॉस्पिटल में जब इसकी जांच की गई तो जो सामने आया वो बेहद ही चौंकाने वाला था। दरअसल, इन दोनों ने जो मछली पकाकर खाई थी वो बहुत ही जहरीली होती है। 

जानकारी के मुताबिक इस मछली का नाम पफरफिश है। जो एक जहरीली मछली के तौर पर जानी जाती है। मगर फिर भी इसे अच्छे से साफ करके खाया जाता है। कुछ ट्रेंड शेफ ही इसका जहर खत्म करना जानते हैं। कपल ने मछली को पकाने से पहले इसे अच्छे से साफ नहीं किया था।  जिसकी वजह से ये मछली उनके मौत का कारण बन गई।