वायरल

Published: Dec 06, 2021 12:44 PM IST

OMGवेटर्स की ट्रे ने बचा ली मासूम बच्चे की जान, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

एक बच्चा कितना नादान होता है यह बात सभी जानते हैं। उनकी मस्ती लोगों की वजह से मां बाप परेशान भी हो जाते हैं। लेकिन, अगर बच्चे मस्ती नहीं करते तो लोगों का मन भी नहीं लगता है। हालांकि, उनकी मस्ती कभी-कभी जोखिम भरी भी होती है। इसलिए कहा जाता है कि पेरेंट्स (Parents) को हमेशा पाने बच्चे पर नज़र बनाएं रखनी चाहिए। कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां एक बच्चे की मस्ती उसी के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी।

इंटरनेट पर  देख आप डर जाएंगे। यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर सिख ज़रूर ले रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा शरारत करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन, वह मस्ती करने के दौरान पहले एक लड़की को धक्का देता है फिर तेज़ी में जाकर फ्रिज खोलता है।

जिसकी वजह से फ्रिज अपना संतुलन खो देता है और इसी वजह से वह बच्चे पर गिरने ही वाला होता है, तभी एक वेटर ट्रे लेकर वहां पहुंचता है और फ्रिज को बच्चे के ऊपर गिरता देख वेटर अपनी पूरी जान लगाकर उसे नीचे गिरने से रोकने की कोशिश करती है। 

इसी दौरान वह लड़की भी दौड़कर फ्रिज को पकड़ने वहां आ जाती है, जिसे बच्चे ने धका दिया होता है। इस तरह बच्चा फाटक से फ्रिज के नीचे से निकल जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ ही जाएंगे कि अगर वेटर उस फ्रिज को नहीं थामती तो यकीनन कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन शुक्र है कि बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट रेड्डिट (Reddit) पर शेयर किया गया है।