Viral: महिला ने भाई की शादी का बचा हुआ खाना रेलवे स्‍टेशन पर बांटा, देखें Photos

    Loading

    कोलकाता. शादियों में (Wedding Season) अक्सर बड़ी मात्रा में खाना बनते हुए देखा होगा। कई बार मेहमानों के खाना खाने के बाद भी बहुत सारा खाना बच जाता  (Leftover Food) है।  जिसे लोग फेंक देते हैं या किसी जरूरतमंद लोगों को दे देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल (West Bengal)  की एक महिला का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें  एक सजीधजी महिला गरीबों को खाना बांटते नज़र आ रही है। यह घटना 4 दिसंबर को देर रात 1 बजे की बताई जा रही है। महिला की पहचान पापिया कर के रूप में हुई है।

    दरअसल फोटो में दिख रही महिला के भाई की शादी थी। उसमें कई सारे व्‍यंजन बने थे। इनकी मात्रा काफी अधिक थी। ऐसे में मेहमानों के खाने के बाद भी यह बच गया था। महिला ने इसकी बर्बादी करने के बजाय इसे जरूरतमंदों के बीच बांटने का निर्णय लिया। वह भाई की शादी से सीधे कोलकाता के उपनगरीय रेलवे स्‍टेशन रानाघाट जंक्‍शन पहुंच गई। फोटो में उसे साड़ी और जेवर पहने हुए देखा जा सकता है। वह इस पारंपरिक परिधान में जमीन पर बैठकर लोगों को खाना बांट रही है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Calcutta Instagrammers (@ig_calcutta)

    बता दें कि फेसबुक पर वेडिंग फोटोग्राफर निरंजन मंडल ने इस महिला की फोटो शेयर की है। जिसमें महिला लोगों को जो खाना बांट रही है, उसमें दाल, चावल, रोटी और सब्‍जी के अलावा कुछ और चीजें भी हैं। स्‍टेशन के प्‍लेटफॉर्म पर जैसे ही पापिया कर ने खाना बांटना शुरू किया तो खाने वालों की लंबी लाइन लग गई। लोग बाहर से आकर भी उससे खाना लेने लगे। इस फेसबुक पोस्‍ट को अब तक 1200 से अधिक लोगों ने लाइक और कमेंट किया है। 

    वहीं कुछ लोगों की माने तो है यह पहली बार नहीं है। पापिया कर इससे पहले भी घर से खाना बनाकर जरूरतमंदों को बांटती रही हैं। उनके इस काम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।