वायरल

Published: Jun 04, 2021 10:15 AM IST

Viral कन्नड़ भाषा को गूगल ने बताया बदसूरत भाषा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस- जानें क्या है मामला 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियां बन ही जाती है। इन दिनों गूगल (Google) के कन्नड़ भाषा (Kannada Language) को बदसूरत भाषा बताने पर बहस छिड़ गई है। इन दिनों इंटरनेट(Internet)  पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बात को लेकर लोग नाराज है कि किसी भी भाषा को गूगल बदसूरत कैसे कह सकता है। इस बात को लेकर बढ़ चढ़कर ट्वीट (Tweet) कर रहे इस बात को लेकर मौहोल गर्म हो गया है। लोग अपनी भड़ास निकाल रहे है।

गूगल में कन्नड़ भाषा को ‘भारत की सबसे बदसूरत भाषा’ (Kannada Language is Named ‘India’s Ugliest Language’ in Google) के रूप में चित्रित किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ यह भी कहा कि कन्नड़ दुनिया में भाषाओं की रानी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  गूगल ने कन्नड़ भाषा को लेकर अपना विचार स्पष्ट किया है। कि कन्नड़ भारत की सबसे बदसूरत भाषा है। भारत में करीब 40 मिलियन लोगों द्वारा कन्नड़ भाषा बोली जाती है। साउथ इंडिया के लोगों में यह भाषा बोली जाती है।

इस बात को लेकर माहौल गर्म हो गया। इस बात पर खबर छपी, जिसके बाद इस मामले में  मंत्री अरविंद लिंबावली ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया और कन्नड़ और संस्कृति विभाग के सचिव को इस मुद्दे पर Google पर नोटिस देने के लिए कहा है. इस फैसले के बाद गूगल ने तुरंत इसे वापस ले लिया।