वायरल

Published: Jun 01, 2022 12:22 PM IST

Strange love Storyअजब प्रेम की गजब कहानी; प्रेमी से मिलने के लिए बांग्लादेश से तैरते हुए भारत पहुंची प्रेमिका, लेकिन हुआ ये

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit-grace_soojin Instagram

कोलकाता : आप जिससे प्यार करते है उसे पाने के लिए आप क्या कर सकते है ? ये सवाल सुनते ही आपके मन में तरह-तरह के ख्याल आने लगते होंगे। अपने प्यार को पाने के लिए आप बहुत कुछ करने के लिए तैयार भी हो जायेंगे, लेकिन अगर आपसे ये सवाल किया जाए। आप अपने प्यार को पाने के लिए कितनी दूर तक जा सकते है? तो जवाब देना शायद थोड़ा मुश्किल होगा। एक लड़की ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए चौंका देने वाला काम किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की 22 साल की लड़की बांग्लादेश से बॉर्डर पार करके भारत में प्रवेश किया वो भी तैरकर। इस तरह से भारत आने के पीछे का मकसद अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने का था। लड़की की पहचान कृष्णा मंडल के तौर पर हुई है।  कृष्णा की मुलाकात अभिक मंडल से फेसबुक पर हुई जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दिलचस्प बात तो ये है कि भारत आने के लिए कृष्णा के पास पास वैध पासपोर्ट नहीं था। जिसकी वजह से जान को जोखिम मे डालकर और खतरों से खेलते हुए वो पानी में तैरकर वो भारत पहुंची। 

भारत में कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरबन में प्रवेश किया, जो रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए लोकप्रिय है यहां से दुबारा 1 घंटे तैरने के बाद, कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड के साथ कोलकाता के कालीघाट मंदिर जाकर शादी कर ली। कृष्णा को अपना प्यार तो मिल गया और शादी भी हो गई, लेकिन अवैध रूप से देश के अंदर प्रवेश करने के आरोप में बीते सोमवार को कृष्णा को गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा को अब बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जाएगा।