वायरल

Published: Dec 06, 2021 06:21 PM IST

Fire Golgappaकभी खाया है 'आग लगा हुआ गोलगप्पा'? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'फायर पानी पूरी' का वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

भारत में सबसे मशहूर स्ट्रीट डिश (Street Dish) की बात करें तो ज़्यादातर लोग गोलगप्पे (Golgappa), जिसे पानीपुरी (PaniPuri) और कई अनेक नाम से जाना जाता है। यह बेहद ही टेस्टी डिश है। भारत में इसे कई तरह से खाया जाता है। कई लोग इसे तीखा और खट्टे पानी के साथ खाना पसंद करते हैं तो कई लोग इसे खट्टा मीठा खाना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर गुजरात (Gujrat) में एक गोलगप्पे वाले का गोलगप्पा बनाने और खिलाने का स्टाइल काफी ट्रेंड (Trending Video) कर रहा है। उसके इस गोलगप्पे का नाम फायर गोलगप्पा (Fire Golgappa) है।

जैसा की नाम से ही पता चलता है कि इस गोलगप्पे का रिश्ता ज़रूर आग से है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो ये बिलकुल सही है। वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देख सकते हैं की गोलगप्पे वाला एक महिला ब्लॉगर से अपना मुंह खोलने के लिए कहता है और वह उसे फायर पानी पुरी खिला देता है।

स्टाल वाले ने स्टफ्ड पानी पुरी में कपूर रखकर उसपर आग लगाकर उसे महिला ब्लॉगर के मुंह में डाल दिया। वीडियो को शेयर करते हुए फूड ब्लॉगर कृपाली पटेल ने बताया है कि, उन्होंने अहमदाबाद की सड़कों पर फायर पानीपुरी खाया है। 

इस वीडियो को देखने के बाद से ही लोग अब जानना चाहते थे कि क्या यह खाना सुरक्षित है या नहीं? इस पर कृपाली पटेल ने जवाब दिया कि यह ठीक था और इससे उसका मुंह नहीं जला। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग इसे ट्राई करने की इच्छा भी कर रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।