वायरल

Published: Nov 11, 2021 03:02 PM IST

Blue Meat Fishकभी देखी है नीले मांस वाली मछली? अगर नहीं, तो देखें यहां- Viral Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: प्रकृति में अरबों जीव जंतु है और इन सबके बारे में हम सब भी नहीं जान पाते। कई बातें तो इतनी अचंभित करने वाली होती है जिस पर हम विश्वास नहीं रख पाते। आमतौर पर हम सब जानते है की मछली (Fish) का मांस (Meat)  का रंग लाल या हल्का गुलाबी होता है। लेकिन अगर हम कहे की क्या आपने कभी नीले मांस वाली मछली देखि है तो शायद आपका जवाब नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें की मछली गुलाबी और लाल रंग के अलावा नीले रंग के मांस की भी होती है। चलिए जानते है इसके बारे….  

वायरल हो रही ब्लू मांस वाली मछली 

शायद इस बात पर आपका विश्वास न हों लेकिन बता दें की इसका वीडियो(Viral Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये ब्लू मछली सबका ध्यान अपनी और खिंच रही है जिसे देखकर आप भी दंग रह जायेंगे। इस अनोखे और हैरान कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर nature 27 12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

लिंगकोड फिश (Lingcod Fish)  

इस अनोखे और अचंभित करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा गया है। जिसमे में बताया गया है कि इस अनोखी मछली का नाम लिंगकोड फिश (Lingcod Fish) है। जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के कुछ ही देर बाद यह वायरल होने लगा और इसे अब तक 1,759 लाइक्स मिल चुके हैं। 

 

 

यूजर्स ने किये कमेंट्स 

इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों के मन में कई सवाल आ रहे है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने पूछा है कि ”इस मछली के मीट का रंग नीला क्यों है?” एक यूजर ने लिखा है- ”ये तो अद्भुत है, मैंने अपनी जिंदगी में इससे पहले ऐसा कुछ भी नहीं देखा।”

नील मांस वाली मछली का वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स इस अनोखी मछली को छूरी से काट रहा है, लेकिन काटते समय इस मछली का मीट नीले रंग का दिखाई दे रहा है। दरअसल, इस मछली का नाम लिंगकोड है, जिसे बफेलो कॉड के नाम से भी जाना जाता है। यह मछली O. elongatus प्रजाति के Hexagrammidae फैमिली से ताल्लुक रखती है। जो दिखने में बहुत ही अद्भुत लग रही है।