वायरल

Published: Aug 18, 2022 08:57 AM IST

Waterfall Like a Brideक्या आपने देखा दुल्हन की तरह बहने वाला झरना? देखिए यह खूबसूरत नजारा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Twitter/ @anjleenamacwan

नई दिल्ली : दुनियाभर में प्रकृति द्वारा बनाई गई खूबसूरत नदियों झीलों और तालाबों जैसे कई चीजों की कमी नहीं है। आए दिन हमें एक से एक अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। जो हमारी आंखों को बेहद पसंद भी आते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के आकर्षक दृश्य को देखकर आप भी बेहद हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो (Video) एक अद्भुत झरने का है। जो एकदम दुल्हन ( Bride) की तरह दिखाई देता है। जब झरने (Waterfall) से ऊपर की तरफ से पानी नीचे की तरफ गिरता है तो झरना देखकर ऐसा प्रतीत होता है। मानों कोई दुल्हन सफेद रंग का वेडिंग गाउन (Wedding Gown) पहनकर खड़ी हो। यह नजारा इतना अधिक खूबसूरत है की जो भी इस वीडियो को देखेगा उसकी आंखों को यह पसंद आएगा।

गौरतलब है कि इस वीडियो को @anjleenamacwan नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया हैं।  वायरल हो रहा यह वीडियो पेरू का बताया जा रहा है, लेकिन हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। हालांकि, भारत में कई ऐसी खूबसूरत नदियां और झील है जो लोगों को बेहद आकर्षित करते हैं।