वायरल

Published: Oct 21, 2022 09:38 AM IST

Shocking Newsगहरी नींद में महिला ने निगल लिए अपने ही दांत, चली गई जान, जानें पूरा माजरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : जब किसी के दांत (Teeth) में कोई दिक्कत होती है या उसके परमानेंट दांत (Permanent Teeth)निकल जाते हैं तो वो बड़ी ही आसानी से डॉक्टर के पास जाकर डेंचर्स (नकली दांत) लगवा लेता है। इस दौरान डॉक्टर  इसे निकालकर सोने की सलाह देते हैं, जहां कुछ लोग इस सलाह को सीरियसली लेकर फॉलो करते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इसमें लापरवाही दिखाते हैं। नतीजा उनके जान पर बन आती है।  

दरअसल, ऐसी ही एक घटना 48 साल की कोलंबियन महिला मारिया के साथ हुआ। आपको बता दें कि यह महिला सोते-सोते अपने ही नकली दांत निगल गई और उसे पता ही नहीं चला। इस छोटी सी गलती के चलते महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई। जी हां आपने सही सुना। महिला की एक लापरवाही ने उसकी जान ले ली। हालांकि, इस घटना की फोरेंसिक रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिसके आने के बाद तस्वीर और ज्यादा साफ हो जायेगी। 

ऐसे हुई थी घटना 

जानकारी के मुताबिक मारिया बिना अपने नकली दांत निकाले ही रात में सो गई। इसके बाद जब परिवार वालों को उसके कमरे से कुछ आवाजे आने लगीं, तो जब तक वो महिला के पास पहुंचे तब तक महिला की सांसें बंद हो चुकी थीं। इसलिए आप कभी भी ऐसी गलती ना करें। सोने से पहले नकली दांत निकलकर सोने जाएं।