वायरल

Published: Sep 23, 2021 11:12 AM IST

Shocking Videoशादी में दुल्हे के सामने दुसरे लड़के को दुल्हन ने पहनाया वरमाला, वीडियो देखकर लोग रह गए दंग- देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते है।शादी में कई इमोशनल मोमेंट होते है, तो कई बार चौंका देने वाले मामले सामने आते है शादी में कई ऐसी घटनाएं होती है। जिसे देखकर आप दंग रह जाते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

शादी ब्याह में कई ड्रामा होता है। लेकिन इस शादी में जो हुआ उसे देखकर के बाद आप भी कहेंगे कि ये कौन-सा ड्रामा हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में मंडप में दूल्हा-दुल्हन फेरे लेकर खड़े है और दुल्हन कुछ ऐसा कर रही है। जिसे देखकर आप हैरान हो जायेगे और सोच में पड़ जायेगे कि ये क्या हो रहा है। वीडियो हालांकि विवाह की रस्म से जुड़ा है मगर इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर नेटिजन भी हैरान हो गए। 

वीडियो में आप देख सकते है कि  पंडित जी विवाह से जुड़ी सामग्री उठा रहे हैं. स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े हैं और पास में एक लड़की व लड़का भी खड़े हैं। तभी दुल्हन लड़की से हार लेकर लड़के के गले में डाल देती है यह देखकर आप चौंक जायेगे कि दुल्हन किसी दुसरे के गले में क्यों वरमाला डाल रही है।

आपको बता दें कि यह कोई रस्म है, जो दुल्हन पूरी कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो तो देखकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है की एक के साथ एक फ्री एक यूजर ने लिखा- क्या लड़की दो लड़कों के साथ विवाह कर रही है?. वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे है।