वायरल

Published: Mar 21, 2023 11:08 AM IST

Bride Viral Video दुल्हन है या सोने की दुकान! सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा ये ब्राइड वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Image-Instagram-aryan_love_gagan

नई दिल्ली: भारत अब शादी का सीजन सुरु है ऐसे में शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते है। शादी का यह खासी दिन दूल्हा दुल्हन दोनों के लिए बहुत खास होता है, लेकिन ये ज्यादा खास दुल्हन के लिए होता है क्योंकि उसके सजने सवरने से लेकर कई चीजें उसे करती होती है, शादी में लोगों की नजरें दुल्हन पर ही तिकी होती है ऐसे में हर लड़की चाहती है कि  जब भी वह दुल्हन बने तो वह बेहद खूबसूरत लगें, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी दुल्हनियां वायरल हो रही है जो लोगों के होश उड़ा रही है। 

मेकअप और सोने ने किया लोगों को आकर्षित

अक्सर कुछ लोग शादी में कुछ हटके करने के नाम पर कुछ अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। फिर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। इस वायरल वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी का जोड़ा फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। दुल्हन इस बैंगनी और पीले रंग के लहंगे में अपनी ज्वेलरी को फ्लॉन्ट करती है। लेकिन लोगों की नजर दुल्हन पर कम और उसके सोने के हार पर ज्यादा थी। उनकी ज्वैलरी और मेकअप देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

लोगों ने दुल्हन को किया ट्रोल 

आपको बता दें कि दुल्हन का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर aryan_love_gagan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। इसमें दुल्हन द्वारा पहने जाने वाले हार का मजाक उड़ाया जा रहा है। दुल्हन का हार देखने के बाद लोगों ने कमेंट बॉक्स में उनका मजाक उड़ाया। बहुत अधिक नकारात्मक कमेंट्स  होने पर उनके कमेंट सेक्शन को बंद करना पड़ा। तब तक यह वीडियो वायरल हो गया।

 

लाखों बार देखा गया वीडियो 

जहां हर दुल्हन शादी में सबसे खूबसूरत दिखने की कोशिश करती है, लेकिन इस वीडियो ने लड़की के सपनों को चकनाचूर कर दिया। लड़की ने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। लेकिन उसकी ज्वैलरी की पसंद और उसका मेकअप उसका मजाक उड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से इसे लाखों बार देखा जा चुका है। दुल्हन का मेकअप और लुक देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक सकते।