वायरल

Published: Mar 21, 2022 01:46 PM IST

Pietersen Praises Viral Runner Boyनोएडा की सड़क पर दौड़ रहे लड़के के मुरीद हुए केविन पीटरसन, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर नोएडा (Noida) की सड़क पर दौड़ रहे एक 19 साल के लड़के का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) ही रहा है। यह लड़का रोजाना ऑफिस खत्म होने के बाद दौड़ लगाते हुए घर जाता है। सोशल मीडिया पर लड़के का कंधे पर बैग टंगाकर दौड़ लगाने वाला वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई इस लड़के की मेहनत की तारीफ कर रहा है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) भी इस लड़के की मेहनत के मुरीद हो गए हैं। 

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लड़के के वीडियो को री-ट्वीट किया है। पीटरसन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘ये आपकी सोमवार की सुबह बना देगा। क्या लड़का है!’ 

बता दें जिस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, उस लड़के नाम प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) है। प्रदीप उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। वहीं, इस लड़के का वीडियो फिल्मकार विनोद कापड़ी (Filmmaker Vinod Kapri) ने शूट किया था। विनोद कापड़ी रविवार की रात को अपनी गाड़ी से जा रहे थे। तभी उन्हें सड़क पर एक लड़का कंधे पर बैग टंगे हुए दौड़ते हुए नज़र आया।

कापड़ी ने लड़के को लिफ्ट के लिए पूछा, लेकिन लड़के ने उन्हें साफ़ मना कर दिया। लड़के ने बताया कि, उसे आर्मी में जाना है, इसलिए वो रोजाना ऐसे दौड़ते हुए घर जाता है। प्रदीप (Pradeep Mehra) ने कापड़ी को बताया कि, उसे नौकरी के चलते प्रैक्टिस का टाइम नहीं मिलता इसलिए ऑफिस खत्म होने के बाद वो इसी तरह भागकर घर जाता है।