Watch Video you-will-be-stunned-to-see-the-flight-of-this-boy-running-with-a-bag-on-the-road-of-noida-people-are-saluting-the-spirit

इस वीडियो में एक लड़का कंधे पर बैग लेकर तेजी से भागते हुए दिखाई दे रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते है, जिसे देख आप हैरान रह जाते है। कुछ वीडियो तो आपके दिल को छू लेने वाले होते है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो फिल्ममेकर विनोद कापड़ी (Filmmaker Vinod Kapri) ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़का कंधे पर बैग लेकर तेजी से भागते हुए दिखाई दे रहा है। 

    फिल्ममेकर विनोद कापड़ी (Filmmaker Vinod Kapri) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 19 साल के लड़के का वीडियो शेयर किया है। दरअसल, रविवार को शाम को विनोद कापड़ी अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे, तभी उनकी नज़र सड़क पर भागते हुए एक लड़के पर गई। इस 19 साल के लड़के के कंधे पर बैग था और वह तेज रफ़्तार में घर की तरफ भाग रहा था। फिल्ममेकर कापड़ी ने उसे गाड़ी से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन कई बार अनुरोध के बावजूद लड़के ने उन्हें मना कर दिया। कापड़ी ने दौड़ते हुए लड़के से बातचीत की तो पता चला कि उसका नाम प्रदीप मेहरा है। 

    प्रदीप मैकडॉनल्ड कंपनी में काम करता है। प्रदीप ने बताया कि, वह सेना में भर्ती होना चाहता है, इसलिए वह रोज अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद घर तक दौड़ कर जाते हैं। प्रदीप महरा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। उसने बताया कि वह नोएडा में अपने भाई के साथ रह रहा है और उसकी मां हॉस्पिटल में है।

    प्रदीप ने बताया कि, उसके पास रनिंग की प्रैक्टिस के लिए समय नहीं बच पाता। इसलिए वह रोजाना नोएडा सेक्टर 16 से बरौला स्थित अपने घर तक दस किलोमीटर की दौड़ लगाता है। वहीं वीडियो के अंत में विनोद कापड़ी ने प्रदीप को डिनर करने का भी ऑफर दिया। तो प्रदीप ने उन्हें मना कर दिया। प्रदीप ने कहा कि, अगर वह घर पहुंचने में देर करता है तो खाना नहीं बना पाएगा और उसका भाई भूखा रह जाएगा।

    विनोद कापड़ी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नजर आया। मैंने सोचा किसी परेशानी में होगा,लिफ़्ट देनी चाहिए। बार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया। वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा।’   

    अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस 19 साल के लड़के के जज्बे को सलाम कर रहा है। कई लोग इस लड़के की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे है।