वायरल

Published: Apr 06, 2022 12:01 PM IST

Viral Newsमां से बिछड़ा तेंदुए का बच्चा, शख्स यूं बना मां, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवी दिल्ली: वैसे तो कई लोग है जानवरों को परेशान करते है, लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे मौजूद है जो जानवरों के दुख को समझते है। जी हां ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली स्टोरी आपको हम आज बताने जा रहे है। दरअसल यूपी के मेरठ (Village Bhagwanpur) के जंगल में तेंदुए (Leopard) का बच्चा मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये मेरठ के ग्राम भगवानपुर में तेंदुए का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया है। इसके बाद वो अपनी मां को ढूंढने के चक्कर में रास्ता भूल गया और खेत में आ गया। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

फिर इस घटना की खबर गांववालों ने वन विभाग को दी। गांव वालों की सूचना के आधार पर गन्ने के खेत में कटाई के दौरान तेंदुए का ये शावक दिखाई दिया। इस नन्हे बच्चे को मां की बहुत जरूरत थी। अब ये बच्चा मिलने के कारण वनकर्मी मां बनकर तेंदुए के बच्चे की देखभाल कर रहे हैं। ताकि येदुखी ना रहे और अपनी मां से बिछड़ने का इसे दुःख न हों। दिल छू लेने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वनकर्मी शावक का ध्यान रख रहे हैं और उसे दूध पिला रहे हैं। 

 

इस पूरे मामले पर जिला वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि ईसापुर गांव किठौर क्षेत्र में सूचना मिली थी कि यहां एक शावक देखा गया है। अब वनकर्मी बच्चे की मां को खोजने में लगे हुए हैं। जैसे ही इस बच्चे की मां मिलती है वैसे ही शावक को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल वनकर्मी पूरी तरह से शावक का ध्यान रख रहे हैं, और बच्चा सुरक्षित है।