वायरल

Published: Jul 19, 2022 03:39 PM IST

Viral Video हिमाचल की सड़कों पर घूम रहे तेंदुए को आया एक शख्स पर बेहद प्यार, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Screenshot From Posted Video

खूबसूरती के मामले में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का कोई जवाब ही नहीं। यहां लोग हर साल हज़ारों की संख्या में पहुंचते हैं और खूबसूरत वादियों का आनंद लेते हैं। इस प्रदेश में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है, जिसमें जंगल भी शामिल है। सोशल मीडिया (Social Media) पर हिमाचल प्रदेश का एक वीडियो तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खूंखार तेंदुआ (Leopard) देखा जा सकता है, जो एक शख्स से काफी प्यार कर रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में खूंखार तेंदुआ को देखा जा सकता है, जिसे एक शख्स पर बेहद प्यार आता है। वह उसे देखकर मानों बहुत खुश हो रहा है। यह वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया है। 

हिमाचल में अक्सर सड़कों पर तेंदुए दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों के लिए तो यह आम बात है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि, एक तेंदुआ एक स्थानीय व्यक्ति के साथ मस्ती कर रहा है। जैसे कि वह उसे काफी समय से जनता हो। तेंदुआ बार-बार शख्स के ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, शख्स काफी सतर्क और सावधानी से डील कर रहा है। 

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को malik।afsaar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को हज़ारों बार देखा जा चूका है। वहीं, लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे यहीं। इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के शानदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। साथ ही इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है।