वायरल

Published: Jan 19, 2022 04:20 PM IST

Viral News200 बार ब्लड डोनेट करना चाहता है ये शख्स, अब तक बचा चुका है कई लोगों की जान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, दुनिया में ऐसे कई लोग है जो समाज सेवा करना चाहते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे लोगों की जमकर तारीफ की जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शख्स की जमकर तारीफ की जा रही है। मलेशिया में रहने वाला एक शख्स ने जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट (Blood Donation) कर कई लोगों की जान बचाई है। यह शख्स बीते 24 साल से लगातार ब्लड डोनेट कर रहा है। अभी तक इस शख्स ने 166 बार ब्लड डोनेट (Man Donated Blood 166 Times) किया है। वहीं, ये शख्स 200 बार (200 Times Blood Donation) ब्लड डोनेट करना चाहता है। 

मलेशिया (Malaysian Man) में रहने वाले नेकदिल शख्स का नाम इब्राहिम मत टैब (Ibrahim Mat Taib) है। इब्राहिम साल 1997 से लगातार ब्लड डोनेट कर रहे हैं। 53 साल के इब्राहिम ने अब तक 166 बार ब्लड डोनेट किया है। वहीं, उनका टारगेट है कि वह 58 साल के होने से पहले 200 बार ब्लड डोनेट करना चाहते है। हालांकि, इसके बाद भी अगर उनकी बॉडी ने साथ दिया , तो वो आगे भी ब्लड डोनेट करते रहेंगे। 

पहले इब्राहिम ऐसा नहीं करते थे। लेकिन, 25 साल पहले हुए एक हादसे के वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। 25 साल पहले उनके  एक दोस्त का एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में उसका काफी खून बह गया था। जिस हॉस्पिटल में उनके दोस्त को भर्ती करवाया गया था, वहां ब्लड की काफी कमी थी। तब इब्राहिम ने पहली बार ब्लड डोनेट किया।

इस हादसे के बाद से इब्राहिम लगातार ब्लड डोनेट करने लगे। 24 सालों से इब्राहिम हर महीने ब्लड डोनेट करते हैं। एक बार ब्लड डोनेट करने में इंसान की बॉडी से 450 ml या 500 ml ब्लड निकाला जाता है। इस हिसाब से इब्राहिम 100 लिटर खून डोनेट करना चाहते हैं। एक थैली ब्लड से करीब तीन लोगों की जान जानें जा सकती है।