वायरल

Published: Jan 09, 2023 03:47 PM IST

Viral Video बैंकाक जाने वाले शख्स ने गुटखा पाउच के अंदर छुपाए 40, 000 अमेरिकी डॉलर, वीडियो वायरल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Image-ANI

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर की सारे वीडियो सामने आते है, कुछ मनोरंजन करने वाले होते है तो कुछ होश उड़ा देने वाले होते है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है। कोलकाता सीमा शुल्क के एआईयू अधिकारियों के हाथ जो लगा है वह अब चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोलकाता सीमा शुल्क के एआईयू अधिकारियों ने कल बैंकाक जाने वाले एक यात्री को संदेह के चलते रोका। उसके चेक-इन सामान की तलाशी के परिणामस्वरूप गुटखा पाउच के अंदर छुपाए गए 40000 अमेरिकी डॉलर (32 लाख रुपये से अधिक मूल्य) बरामद हुए। इस बारे में खुद सीमा शुल्क के अधिकारियों ने जानकारी दी है।