वायरल

Published: Jul 12, 2021 03:42 PM IST

Viral Videoमनचलों को महिला के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, लात-घूसों की हुई बरसात- देखें मजेदार वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture cRedit: Instagram

आये दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ (Molestation) रेप (Rape) के मामले सामने आते रहते है। महिला (Women) के प्रति अपराध (Crime) बढ़ता ही जा रहा है। आज कल सड़को पर गली में लड़की को कही न कही 4 लड़के छेड़ते या उसपर टिप्पणी करते मिल जाते है।  कुछ लोग महिलाओं को कमजोर समझते है।  इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें कुछ लड़के साइकिल पर जा रही एक लड़की को छेड़ते है और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है लेकिन फिर जो लड़कों के साथ जो लड़की ने किया।

वो लड़के कभी उनके साथ ऐसा होगा सोच भी नहीं सकते है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो में लड़की की हिम्मत को देखकर लोग खुश हो गए। वीडियो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को ट्विटर पर   इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने   शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि  जब गलत पंगा ले लिया हो तो…. वीडियो में आप देख सकते है कि  एक महिला साइकिल चलाते हुए कहीं जा रही है।

तभी कुछ कार सवार महिला के साथ गंदी हरकत करते हैं. महिला गुस्से में आ जाती है और उसके बाद लड़कों की ऐसी हालत कर देती है।  महिला मनचलों पर लात-घूसों की ‘बरसात’ कर देती है।

उनकी ऐसी हालत होगी है कि वह फिर कभी ऐसा करने के बारे में नहीं सोचेंगे। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है।