वायरल

Published: Jan 02, 2022 11:39 AM IST

OMG अरबपति ने किया ऐसा काम कि हो गया बर्बाद, बैंक अकाउंट में बचे केवल 10 हज़ार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अपने अक्सर सुना होगा, किस्मत (Luck) कभी एक जैसी नहीं रहती। कब किसे पलभर में अमीर बना दे और कब किसे अमीर से गरीब बना दे ये किसी को पता नहीं चलता है। कुछ ऐसा ही हुआ है 57 साल के रॉब लॉयड वेल्स (Rob Lloyd Wells) के साथ, जो सबसे धनी व्यक्तियों में से गिने जाते थे। लेकिन, फिर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने सब कुछ गंवा दिया और कंगाल हो गए। 

‘डेली स्टार’ की खबर के अनुसार, एक समय ऐसा हुआ करता था, कब रॉब साल में लगभग 3 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक कमा लिया करते थे। वह 3 अरब 73 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति के मालिक थे। उनके पास ईटनफील्ड ग्रुप नामक की एक कंपनी थी। लेकिन, फिर अचानक उन्हें रेसिंग यार्ड बनाने का सनक सवार हुई। जिसके पीछे उन्होंने बहुत सारे पैसे लगा दिए। उन्होंने रेसिंग यार्ड बनाने के लिए अपने 60 करोड़ रुपये खर्च किए, साथ ही उन्होंने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करके घोड़े भी खरीदें। 

साल 2009 में रॉब लॉयड चैनल 4 के हिट शो ‘द सीक्रेट मिलियनेयर’ में भी आ चुके हैं। लेकिन, फिर साल 2011 में वह पूरी तरह बर्बाद हो गए और 2 अरब 62 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गए। इसके अलावा वह बहामास में एक ठगी का शिकार भी हो गए हैं, उनसे डोडगी डील के जरिए एक ठग ने करोड़ों की ठगी कर ली थी। फिर वर्ष 2017 में रिएलिटी शो ‘द रियल हाउसवाइफ्स ऑफ चेशायर’ में रॉब की पत्नी ने खुलासा किया था कि जब वह रॉब के साथ थीं तभी उन्होंने एक करोड़पति शख्स से शादी कर ली थी। उनकी रॉब के साथ एक बेटी भी थी।

रॉब साल 2020 में कैंसर से पीड़ित हो गए। जिसके कुछ समय बाद उनका बैंक बैलेंस खाली हो गया और लास्ट में उनके पास केवल 10 हजार रुपये ही बचे। इतना सब होने के बाद रॉब डिप्रेशन में चले गए। वहीं रॉब की पहली दो शादियां फेल रहीं। रॉब ने बताया कि, उनके साथ ये सब बहुत अचानक हो रहा था। सब कुछ उनसे अचानक दूर होता चला गया। प्रॉपर्टी मार्केट में नुकसान के बाद उन्होंने अपनी कंपनी दोबारा खड़ा करने के लिए अपना रेसिंग यार्ड, फार्म और घोड़े सब कुछ बेच दिया। फ़िलहाल रॉब ने मारिया नामक महिला से तीसरी शादी की है। जिसके साथ वह काफी खुश हैं और अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। उनका मानना है कि बिजनेस में कभी भी कुछ भी हो सकता है।