वायरल
Published: Feb 23, 2021 11:06 AM ISTViral video ‘रजनीकांत स्टाइल’ में बनाता है डोसा, सुपरफास्ट ट्रेन की तरह चलते हैं हाथ, Video देख फैन हुए लोग
स्ट्रीट फूड (Street Food) किसे पसंद नहीं होता। इसका ज़ायका (Taste) हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। लोगों ने अगर कोरोना काल (Corona Era) में सबसे ज़्यादा कुछ मिस (Miss) किया होगा तो वह है स्ट्रीट फ़ूड। वहीं अगर बात करें मुंबई (Mumbai) की, तो यहाँ का स्ट्रीट फूड को पूरे देशभर में फेमस (Famous) है। यहाँ मौजूद फेमस मुथु डोसा कॉर्नर (Muttu Dosa Corner) को कौन नहीं जनता। यहाँ कई तरह के डोसा (Dosa) मिलते हैं, जैसे टेस्टी मसाला डोसा (Masala Dosa), मैसूर मसाला डोसा (Mysore Masala Dosa) आदि। इस डोसा कार्नर में लोग इसे टेस्ट करने तो आते हैं, लेकिन जो ग्राहकों को सबसे ज़्यादा आकर्षित करता है, वह हैं डोसा परोसने का तरीका।
यहाँ डोसा बेहद ही स्वैग (Swag) के साथ परोसा जाता है। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के फैन स्टाल के मालिक को मशीन की तरह काम करते हुए देखा जाता है। वह सुपरफास्ट तरीके से डोसा बनाते हैं और मशीन की तरह उसे परोसते हैं। स्टाल के मालिक मुथु रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं। यही नहीं उनके द्वारा बनाया गया डोसे का नाम भी ‘रजनीकांत’ स्टाइल डोसा’ (Rajinikanth Style Dosa) है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर बड़ी तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।
इस वीडियो को स्ट्रीट फूड रेसिपी नामक एक फेसबुक पेज अपलोड किया है। जिसमें आप मुथु के पूरी डोसा बनाने और परोसने की प्रक्रिया को देख सकते सकते हैं। इस वीडियो ने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। वहीं लोग इस वीडियो को देख मुथु की स्टाल में जाकर रजनीकांत स्टाइल का डोसा खाना भी पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को कई बार शेयर भी किया गया है।साथ ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।