वायरल

Published: Oct 14, 2021 11:52 AM IST

Viral Videoगजब : शख्स ने 1 या 2 नहीं, अपने बर्थडे पर काटे 550 केक, वायरल हो रहा Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. लोग अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ करते हैं। मुंबई के एक शख्स ने अपने जन्मदिन पर कुछ ऐसे किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, शख्स ने एक साथ 550 केक काटकर अपना बर्थडे मनाया। साथ ही पार्टी में शामिल लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। 

एक साथ काटे 550 केक

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्टेशन इलाके रहने वाला शख्स सूर्या रतूड़ी ने एक साथ 550 केक काटकर बीते मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर जन्मदिन पर एक साथ काटे गए 550 केक का वीडियो वायरल हो रहा है।

   

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 बड़ी मेजों पर रंग -बिरंगे 550 केक सजा कर रखा हुआ है। सूर्या दोनों हाथों में चाकू लेकर इन केक को काट रहा है। पार्टी में मौजूद लोग इस दौरान शोर मचाना शुरू कर देते हैं। बर्थडे में शामिल ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहना हुआ है। इसके साथ लोग बर्थडे पार्टी में सोशल डिस्टेन्सिंग की धज्जियां  उड़ाते दिख रहे हैं।  

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मुंबई पुलिस और BMC से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। बता दें, महाराष्ट्र में अभी कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी पार्टियों में भीड़-भाड़ करने पर प्रतिबंध है।