वायरल

Published: Sep 21, 2021 12:22 PM IST

Viral Videoमेरा भारत महान, मुस्लिम शख्स ने गया महाभारत का टाइटल ट्रैक- वीडियो देखकर आप भी कहेंगे वाह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

सोशल मीडिया (Social Media) पर कई दिल छू जाने वाले तो कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। इन दिनों इंटरनेट पर एक मुस्लिम शख्स का महाभारत सीरियल के टाइटल ट्रैक ( Mahabharat Serial Title Track) गाकर सुनाने का वीडियो सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। इस मुस्लिम शख्स के गाने को सुनकर आपका मन भी मंत्रमुग्ध हो जायेगा।

शख्स महाभारत के टाइटल ट्रैक (Mahabharat Serial Title Track) को गाते हुए बीच में अपने मुंह से शंख भी बजा रहा है। यह वीडियो देखने के बाद आपका दिन बन जायेगा। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि शख्स महाभारत  सीरियल का टाइटल ट्रैक गाकर सुना रहा है।

शख्स के गाना गाकर सुनाने का अंदाज बहुत ही दिलचस्प है। उसे भी खूब है कि मुस्लिम शख्स ट्रैक गाते हुए बीच में मुंह से शंख भी बजा रहा है और शख्स के पास एक बुर्खे में महिला खड़ी है और आसपास और भी लोग मौजूद है। शख्स ने लोगों का दिल जीत लिया है।

शख्स के मनमोहक वीडियो को ट्विटर पर  Doctor Nagar नाम के हैंडल ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘कुछ वीडियो बहुत आह्लादित कर जाते है। वीडियो देखकर लोग शख्स की खूब तारीफ कर रहे है।