वायरल

Published: Feb 23, 2021 04:12 PM IST

IPL 2021नीलामी में दिखीं ‘ये मिस्ट्री गर्ल’, लोगों ने की National Crush बनाने की डिमांड, वायरल हुईं तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic Credit: Twitter

आईपीएल 2021 (IPL 2021) फैंस की देश और विदेशों में कोई कमी नहीं है। वहीं 18 फरवरी को चेन्नई (Chennai) में प्लेयर्स की नीलामी (IPL Auction 2021) भी हुई है, जहाँ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों (Australian players) को बेहद हाई अमाउंट (High Amount) में खरीदा गया। जिसमें ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का नाम सबसे ऊपर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मैक्सवेल को सवा 14 करोड़ में खरीदा। जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 14 करोड़ में खरीदा। वहीं IPL में हमेशा मिस्ट्री गर्ल्स (Mystery Girl) चर्चा में आ ही जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ।  

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मिस्ट्री गर्ल चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी (IPL Auction) के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण के पास एक बेहद ही खूबसूरत लड़की नज़र आई है। जिस पर कैमरा बार-बार जाता दिखा, जिसके बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर इस लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है।  

बता दें कि, पिछले साल की नीलामी में भी उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। यह मिस्ट्री गर्ल्स और कोई नहीं SRH के मालिक कलानिथ मारन की बेटी काव्या मारन (Kaviya Maran) है, जो फ्रैंचाइज़ी की को-ओनर भी हैं। काव्या क्रिकेट लवर हैं। 

काव्य की तस्वीर वायरल होने के बाद ट्विटर पर लोग उन्हें नेशनल क्रश बनाने की डिमांड करने लगे हैं। वहीं गजब के रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।