वायरल

Published: Mar 13, 2023 12:28 PM IST

Naked on the streetफ़िल्मी नहीं यहां दिखा असली PK, 'मैं दूसरे ग्रह से हूं' कहकर सड़क पर नंगा घूमने लगा फिर...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: कुछ फ़िल्मी किरदार ऐसे होते है जिन्हे कभी नहीं भुला जाता। एक ऐसा ही किरदार था जो न केवल चर्चा में रहा बल्कि उसने लोगों के मन पर अपनी एक अलग जगह बना ली। जी हां जैसा की हम सब जानते है राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान ने एक एलियन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आमिर खान को दूसरे ग्रह से दिखाया गया था। इसमें आमिर खान नग्न थे जब उनका अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर उतरा था। ऐसे में अब आमिर खान की ‘पीके’ अमेरिका के फ्लोरिडा में नजर आई। फ्लोरिडा की सड़कों पर सार्वजनिक जगह पर से नग्न घूमने के आरोप में एक 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

सड़क पर नंगा घूम रहा शख्स 

जाहिर सी बात है कि उन्हें इस हालत में देखकर लोग हैरान रह गए। बता दें कि लोगों ने व्यक्ति को नग्न देखा और पुलिस को सूचना दी। जब उनसे इस हरकत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दूसरी दुनिया से हैं। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ पर उसने बताया कि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं है। लेकिन बाद में उस शख्स ने पुलिस को अपनी पहचान बताई। उसने अपना नाम जेसन स्मिथ बताया। उसने कहा कि वह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच का रहने वाला है।

अब हुआ गिरफ्तार 

ऐसे में अब आपको बता दें कि पुलिस ने इस शख्स के खिलाफ तीन केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मिथ ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह ‘दूसरी दुनिया’ से हैं। बाद में उसने पुलिस को बताया कि वह वेस्ट पाम बीच में रहता था। पाम बीच काउंटी शेरिफ की गिरफ्तारी रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ पर अभद्र प्रदर्शन, भद्दा आचरण और गिरफ्तारी का विरोध करने का आरोप लगाया गया है।

पहले भी हुआ है ऐसा.. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल इसी तरह की एक घटना में फ्लोरिडा में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। यह अजीबोगरीब घटना इस समय खूब चर्चा में है और लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है, फ़िलहाल खुदको PK बताने वाला शख्स पुलिस हिरासत में है।