वायरल

Published: Jun 27, 2021 04:31 PM IST

Funny Videoशादी के दिन दुल्हन ने कहा 'आज मैं खूब खाने वाली हू्ं' वीडियो देख लोगों की छूटी- देखें मजेदार वीडियो 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

शादी (Wedding) को लेकर दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) दोनों ही एक्साइटेड रहते है। शादी को लेकर लड़की कितनी तैयारियां करती है लहंगा और मेकअप और कई चीजें होती है। हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी में सबसे सुंदर दिखे। अच्छा दिखने के लिए वह क्या-क्या करती है। आप सोच भी नहीं सकते है। एक दुल्हन ने खूब ही बताया कि उसने अपनी शादी के दिन सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या किया है।  यह सुनकर आपको हंसी आ जाएगी। दुल्हन का यह प्यारा-सा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty wedding नामक पेज परशेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि   शादी के लिए स्ट्रगल। और कौन कौन अपनी शादी में ऐसे खाने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपनी शादी के लिए तैयार हो रही है। वो अपने सामने खड़े दोस्त को बता रही है कि उसने खाना छोड़ रखा है, पांच किलो वेट लूज किया है। वो कल से भूखी भी है, क्योंकि शगुन के चक्कर में कुछ खा नहीं पाई, फिर भूख मर गई।

सुबह से ब्रेकफास्ट भी नहीं किया और चाय तक नहीं पी। खाना खुल जाएगा तो कहेंगे सबसे पहले हमे दे दो भाई। अब मैं खूब खाने वाली हूं। दुल्हन की बात सुनकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे है। लोगों को दुल्हन के बोलने का फनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है।