वायरल

Published: Jan 21, 2022 01:11 PM IST

Weird Newsअजीबोगरीब: समुद्र किनारे टहल रही इंसान की टांग, शख्स ने किया ये सनसनीखेज दावा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Photo- Reddit)

नई दिल्ली: दुनिया में कई बार ऐसी चौंकाने वाली घटनाएं सामने आती है, जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं, जो हमारे होश उड़ा देते है। ऐसे ही एक घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है, जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। जैसा की हम जानते है गूगल अर्थ पर आए दिन नई नई रहस्यमयी और दिलचस्प खोजें होती हैं।

गूगल अर्थ यूजर्स ने कई बार रहस्यमयी चीजों को देखने का दावा किया है जिसके बारे में जानकर सबको बेहद हैरानी होती है। ऐसे में अब इस बीच एक गूगल अर्थ यूजर ने भी एक चौकाने वाली चीज देखने का दिया किया है जो होश उड़ाने वाली है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला… 

गूगल मैप पर दिखा अजीब 

गूगल मैप्स के माध्यम से यूजर्स अनजान जगह के बारे में भी आसानी से पता कर लेते हैं। जूम करने के बाद आसपास की जगह भी दिख जाती है, लेकिन कई बार गूगल मैप्स पर अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर देता है। जिस वजह से हम गूगल मैप में उलझ भी जाते है। अब इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर एक शख्स ने एक तस्वीर पोस्ट की है जो अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। 

समुद्र किनारे इंसान की टांग 

जी हां शख्स ने जो बताया उस पर विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल है। दरअसल इस शख्स ने बताया है कि इस तस्वीर को उसने गूगल मैप्स के माध्यम मिली है। यह वायरल तस्वीर समुद्र किनारे की है जिसमें चप्पल पहने एक शख्स का पैर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देखकर सभी हैरान हैं। दरअसल हैरानी वाली बात ये है कि इस तस्वीर में इंसान नहीं बल्कि सिर्फ इंसान की टांगे ही नजर आ रही हैं। 

तस्वीर देख उड़ गए होश 

आपको बता दें कि ‘u/helloalola’ नाम के रेडिट यूजर ने इस तस्वीर को कैप्चर करने का दावा किया है। दरअसल इस हैरान कर देने वाले तस्वीर में इंसान का शरीर नजर नहीं आ रहा है सिर्फ पैर दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कन्फ्यूज हैं। इस तस्वीर पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। इस बारे में एक शख्स का कहना है कि सिर्फ इंसान का पैर समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने के लिए आया था। 

इसके पहले भी हुआ कुछ ऐसा 

जहां तक आपको पता हो गूगल अर्थ पर अक्सर ऐसी अजीबोगरीब तस्वीरें देखने को मिलती हैं, अपनी आंखों पर विश्वास नहीं रख पाते। बता दें कि कभी-कभी नेटवर्क समस्या की वजह से ऐसा होता है। हालांकि इससे लोगों को कई जानकारियां मिलती हैं। कई बार लोग ऐसी जगहों के बारे में खोज करते हैं जिसके बारे में कोई नहीं जानता है, लेकिन उसके बारे में गूगल मैप्स से पता चल जाता है। गौरतलब हो की इससे पहले एक यूजर ने अंटार्कटिका में एलियंस का बेस होने का दावा किया था। लेकिन इन दिनों अब ये फोटो लोगों के होश उड़ा रही है।