वायरल

Published: Aug 11, 2022 01:16 PM IST

Sockingनशे में धुत शराबी का लोगों ने किया अंतिम संस्कार, होश आने पर नशेड़ी खुद को ताबूत में पाया बंद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Social media

नई दिल्ली : नशे की लत बहुत ही बुरी और खतरनाक होती है। जरुरत से ज्यादा नशा (Alcohol) करने पर जान का खतरा भी हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे नशे (Addiction) में धुत होने के बाद लोगों ने उसे ताबूत में भरकर दफना दिया हैं। इस घटना का शिकार होने के बाद शायद वो इसे पूरी जिंदगी नहीं भूल पायेगा। 

दरअसल, डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये कहानी 30 साल के विक्टर ह्यूगो मिका एवरेज़ (Víctor Hugo Mica Álvarez) नाम के एक शख्स की है। जिसे शराब पीने का बहुत शौक था और शराब की वजह से वो नशे में इतना धुत हो गया था कि उसको दक्षिण अमेरिका के टोबा जनजाति के लोगों ने जमीन में गाड़ दिया। बता दें, यह घटना शख्स के साथ उस दौरान घटी जब वो बोलिविया और पैराग्वे में टोबा जनजाति के यहां एक शख्स के सेरेमनी (Ceremony) में गया था। 

सेरेमनी के दौरान लोग वहां नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। शख्स को भी उसके दोस्त ने शराब पीने के लिए ज्वाइन करने को कहा। उसके बाद जब उसने अपनी आंखे खोली तो उसे पता चला कि वो कब्र के अंदर ताबूत में बंद था। जिसके बाद उसने बड़ी मुश्किल से जैसे-तैसे कर खुद को ताबूत से बाहर निकाला। हैरानी कि बात तो यह है कि शख्स ने जिस जगह पर खुद को ताबूत में बंद पाया वो जगह सेरिमनी वाली जगह से 80 किलोमीटर दूर थी।