वायरल

Published: Feb 27, 2021 12:15 PM IST

Model Cowगाय की स्टाइलिश चाल कर गई लोगों को हैरान, लहराते हुए मॉडलिंग अंदाज़ में किया Catwalk, देखें फनी Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic Credit: Twitter

अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर कई मज़ेदार वीडियो शेयर (Funny Video) किए जाते हैं, जिन्हें देख आपका दिन हँसते हुए गुजरता है। उनमें से ज़्यादातर वीडियो जानवरों के (Animals Funny Videos) ही होते हैं। उनकी फनी हरकतें लोगों को बहुत पसंद आती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Video On Social Media) हो रहा है। यह वीडियो एक गाय का है, जो काफी मज़ेदार (Cow Funny Video)  है। इसमें गाय कुछ ऐसे अनोखे अंदाज़ में चलती है कि लोग इस वीडियो को देख पागलों की तरह हंस रहे हैं। 

वीडियो में दिखी गाय बेहद ही स्टाइलिश (Stylish) है। उसका अंदाज़ इतना अलग है कि लोग इसे पसंद किए बिना रह भी नहीं पा रहे हैं। गाय का यह अंदाज़ देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

इस वीडियो (Cow Video) में आप देख सकते हैं गाय रोड पर चल रही है, लेकिन उसकी चाल काफी मज़ेदार है। वह कसी मॉडल से कम नहीं नज़र आ रही है। वह मॉडल की तरह कैटवॉक कर रही है। गाय का यह कैटवॉक (Catwalk) लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।  

गाय का यह स्टाइल लोगों को हैरान कर रहा है, क्योंकि शायद ही किसी ने गाय की ऐसी चाल देखी होगी। वहीं इस वीडियो को अब तक 27 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। साथ ही इसे लाइक्स भी बहुत मिल रहे हैं।