वायरल

Published: Jul 26, 2022 03:24 PM IST

Long Beard Womenस्कूल में मजाक उड़ाते थे लोग, आज लंबी दाढ़ी से मॉडलिंग कर पूरी दुनिया में छा रही है हरनाम कौर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Harnaaj Kaur/Social Media

नई दिल्ली : आपने पुरुषों को दाढ़ी रखते हुए तो अक्सर देखा होगा। कुछ लोगों को तो दाढ़ी-मुछ रखना बेहद पसंद भी होता है, लेकिन अगर ऐसा कोई महिला करे तो? शायद इस बात पर आप यकीन न कर पाएं लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक लड़की के दाढ़ी (Beard) रखने की तस्वीरें खूब वायरल (Viral) हो रही हैं। अपनी दाढ़ी की वजह से इस लड़की ने बिलकुल अलग पहचान बनाई है। 

दरअसल, ब्रिटेन में रहने वाली इस लड़की का नाम हरनाम कौर है। जो अपनी दाढ़ी के कारण बुलंदियों को छू रही है। इसकी दाढ़ी के कारण इसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं हरिनाम एक सक्सेसफुल सोशल मीडिया स्टार और मॉडल होने के साथ-साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। बता दें, हरनाम को जब महज बारह साल की थीं तभी उन्हें पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नाम की एक बीमारी थी। जिसके कारण उसके शरीर के बाल अन्य लड़कियों के मुकाबले ज़्यादा थे। 

आमतौर पर महिलाए दाढ़ी नहीं रखती हैं। अगर कोई महिला ऐसा करती है तो लोग उसका मजाक उड़ाने लगते हैं। आज के दौर में भले ही हरनाम कौर ने इतनी सफलता हासिल कर लिया है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लोग उन्हें उन्ही दाढ़ी के कारण हेय दृष्टि से देखा करते थे जिससे वो बहुत ज्यादा परेशान रहती भी रहती थीं। लोगो से मिलने-जुलने यहां तक की उनके बीच जाने से भी कतराती थी। जिसके बाद अब हरनाम ने उनकी इसी कमजोरी को अपना ताकत बना लिया है।