वायरल

Published: Jun 20, 2022 09:27 AM IST

Shocking Newsजहरीले नाग ने शख्स को काटा, गुस्से में आदमी ने सांप को चबा डाला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

यूपी : विषैले सांप(Snake) ने इंसान (Human) को काट लिया ऐसी खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं, लेकिन इस वक्त एक अलग खबर ने सोशल मीडिया (Social Media) पर सनसनी मचा रखी है। जिसके बारे में सुनकर या सोचकर भी लोगों के होश उड़ जाएंगे। क्या आपने कभी किसी इंसान को सांप खाते देखा या सुना है। शायद इस सवाल पर आपका जवाब ‘नहीं’ होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारें में बताने जा रहे हैं जिसमें एक व्यक्ति ने सांप को ही अपना भोजन बना लिया है। 

दरअसल, ये मामला यूपी के बांदा जिले के स्योहत गांव का है। जहां एक शख्स को सांप ने काट लिया। जिसके बाद शख्स को बहुत गुस्सा आ गया और वह सांप को ही अपना भोजन बना लिया। सांप के काटने के बाद व्यक्ति तुरंत इलाज करवाने जाता है, लेकिन यहां तो कुछ अलग ही हो गया। जिसमें व्यक्ति ने डंसे हुए सांप को अपना निवाला बना लिया। थोड़ी देर बाद जब घर वालों ने व्यक्ति का हाथ खून से सना हुआ देखा तो वो घबराकर उससे पूछने लगे। 

जिसके बाद उसने घर वालों को पूरी कहानी बताई और घरवाले  जैसे-तैसे उसे हॉस्पिटल ले गए और भर्ती किया हॉस्पिटल में डॉक्टरों के द्वारा व्यक्ति का इलाज जारी किया गया, लेकिन इस दौरान हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। जिसमें सांप को निगलने के बाद भी व्यक्ति को कुछ खास नुकसान नहीं पहुंचा। डाक्टरों ने बताया की व्यक्ति की हालत स्थिर है। व्यक्ति के सांप निगलने कि खबर जैसे ही गांव में पता चली चारों तरफ हड़कंप मच गया है। इस घटना पर मानो कोई यकीन ही नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये खबर आग की तरह फैल गई है और लोग इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे है।