वायरल

Published: May 22, 2022 06:20 PM IST

Viral Videoशख्स के ऐसी जगह पर एक्सरसाइज करने पर सवाल, आखिर क्या साबित करना चाहते हो भैया जी? देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit- Instagram

मुंबई : कहते हैं अगर सर पर कुछ करने का जुनून सवार हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। एक्सरसाइज (Exercise) करना स्वास्थ के लिए जितना अच्छा है उतना ही अच्छा है की हम खतरों से भी दुरी(Distance) बनाये रखे, सोशल मीडिया(Social Media) के माध्यम(Medium) से आये दिन हमें ऐसे वीडियोज देखने को मिलते है। जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं और अगर आपसे हवा में एक्सरसाइज करने को कहा जाय तो आप कहेंगे ऐसा कैसे मुमकिन है? लेकिन  ऐसा ही एक चौंका देनें वाला एक वीडियो (Video) सामने आया है। जिसे आप देखकर कहेंगे  ऐसा भी हो सकता है भला।  

आपने अक्सर हाइवे से गुजरते समय वह पर लगे बड़े-बड़े बैनर्स तो ज़रूर देखा होगा। जो हमें दुरी और दिशा बताते हैं। अक्सर वो बैनर्स जमीन से काफी ऊंचाई पर होंते हैं। ऐसा इसलिए होता है ताकि वहां से गुजरने वाले किसी भी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान ना  पहुंचे। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसी चीज़ो को अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल कर लेते है।  

दरअसल royalcarsz नामक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर हवा में एक्सरसाइज करते हुए एक शख्स का वीडियो डाला है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्सरसाइज करने वाला शख्स जमीन से काफी ऊपर एक्सरसाइज कर रहा है। 

गौरतलब है कि वीडियो में दिखने वाला शख्स बैनर को दोनों हाथों से पकड़ कर एक्सरसाइज  कर रहा है। महज 15 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 37 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और 28.4K से भी अधिक लोग देख चुके हैं। लोगों ने वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन भी दिया। एक यूजर ने लिखा ‘बाकी सब तो ठीक है लेकिन ये ऊपर आखिर पहुंचा कैसे’ तो वही एक दुसरे यूजर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा ‘आखिर क्या साबित करना चाहते हो भैया जी।’