Photo Credit-  GIEDDE Instagram
Photo Credit- GIEDDE Instagram

    Loading

    मुंबई : आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया बन चुका है। जहां से लोगों को आए दिन चौकाने वाली और अटपटी बातों को जानने और सुनने को मिलता हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। अगर हम आपसे ये पूछे की क्या बिना कोयला और बिजली के कपड़े इस्त्री करना संभव है? तो शायद आपका जवाब ‘नहीं’ होगा, लेकिन अगर आपको ये कहें कि नहीं बिना कोयले और बिजली के भी कपड़ों को इस्त्री किया जा सकता है। तो आप ये सुनकर थोड़ा हैरान होंगे, लेकिन अगर ऐसा कहें कि हम कपड़ों को LPG सिलेंडर से भी इस्त्री कर सकते हैं तो शायद आप इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा ही हुआ हैं सिलेंडर सिर्फ खाना बनाने के ही इस्तेमाल में नहीं बल्कि अब ये कपड़ों को भी इस्त्री करने का माध्यम बना चुका है। 

    गौरतलब है कि ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप अपने दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। इस वीडियो में एक शख्स एलपीजी सिलेंडर की मदद से कपड़े इस्त्री कर रहा है। वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक अतरंगी वीडियोज वायरल होती रहती हैं, लेकिन एलपीजी सिलेंडर की मदद से कपड़े इस्त्री करने के बारे में तो शायद न आपने कभी देखा होगा और नहीं कभी सुना होगा।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by GiDDa CoMpAnY (@giedde) 

    दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक शख्स एलपीजी सिलेंडर की मदद से कपड़े प्रेस कर रहा हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एलपीजी सिलेंडर का पाइप डायरेक्ट इस्त्री में लगा हुआ है और कपड़े इस्त्री करने वाला शख्स उससे बिना किसी दिक्कत के कपड़े इस्त्री कर रहा है और जब वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इस्त्री वाले से इस अविष्कार के बारे में पूछा तो इस्त्री वाने ने बताया कि उसे इस अविष्कार के बारे में तो नहीं पता, लेकिन वो पिछले 4 साल से एलपीजी सिलेंडर की मदद से कपड़ों को इस्त्री कर रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब 30.1k व्यूज मिल चुके है। वहीं लोगों को ये अविष्कार काफी पसंद भी आया है।