वायरल

Published: Mar 21, 2021 11:56 AM IST

Viral Newsजब लैंडिंग फेल होने से हवा में 1 घंटें तक विमान लगाता रहा चक्कर तो रोने लगे यात्री, जानें पूरा किस्सा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जैसलमेर: कई बार कुछ ऐसी घटनाएं अचानक हो जाती हैं जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता है। हालांकि ऐसी घटनाओं से लोग कुछ समय के लिए डर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जैसलमेर (Jaisalmer) से सामने आया है। दरअसल एक हवाई जहाज (Plane) की लैंडिंग तीन बार फेल होने से वह विमान एक घंटे तक आसमान में उड़ता रहा है। कहा जा रहा है कि लैंडिंग कुल तीन बार फेल हुई जिसके कारण विमान में यात्रा कर रहे लोगों की सांसे यकीनन कुछ देर के लिए रुक गई थी। इस दौरान कुछ यात्री इतने डर गए कि वह रोने लगे।  

बता दें कि अहमदाबाद (Ahmedabad) से जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट (SpiceJet) की विमान में अचानक तकनीकी दिक्कत आ गयी जिसके कारण वह लैंडिंग नहीं कर पा रही थी। विमान के पायलट ने कुल तीन बार कोशिश की लेकिन लैंडिंग फेल होती रही। जिसके कारण लगभग एक घंटे तक विमान आसमान में उड़ता रहा। जिससे यात्रियों में घबराहट मच गई। कुछ यात्री रोने लगे।  

वहीं लैंडिंग सही से न होने के चलते विमान को वापस अहमदाबाद लाया गया। तब जाकर सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। जिसके बाद लगभग दो घंटे के बाद विमान को दुसरे पायलट के जरिए जैसलमेर ले जाया सका। यहां दोबारा आने के बाद सही से लैंडिंग हो सकी।

उल्लेखनीय है कि जैसलमेर एयरपोर्ट प्रशासन ने भी इस पूरी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी कारणों से अहमदाबाद से जैसलमेर आयी विमान की पहली बार लैंडिंग नहीं हो पाई। जबकि देर शाम विमान के दोबारा आने के बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई।