वायरल

Published: Jun 03, 2022 09:48 AM IST

World's Richest Villageदुनिया के इस गांव में रहते है अमीर और समृद्ध लोग, हर शख्स कमाता है 80 लाख रुपए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit- Twitter

चीन : जब भी लोग गांव (Village) का नाम सुनते हैं तो आमतौर पर सबसे पहले लोगों के मन में झोपड़ीयां, मिट्टी से बने कच्चे मकान या फिर लकड़ियों (Woods) ये बने मकान के ही ख्याल आतें हैं, लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी गांव है। जहां के लोगों के पास आलीशान घर (luxurious Houses) लाखों रुपए और अच्छी खासी इनकम भी है। यहां तक की इस गांव में सभी लोगों के घर भी एक जैसे है। यहां न कोई शख्स गरीब नहीं है। इस बात पर शायद आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन यही हकीकत (Truth) हैं। जिस गांव के बारे में हम आपको बताने जा रहे है। वो दुनिया का सबसे अमीर गांव कहा जाता हैं और इस गांव में रहने वाले हर शख्स की सालाना कमाई (Income) 80 लाख रुपए से भी ज्यादा है।

दरअसल, हम बात कर रहें है चीन के जियांगयिन शहर के पास बसे हुआझी गांव की, तरक्की के मामले में इस गावं ने बड़े-बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस गांव में रहने वाला हर शख्स इतना अमीर है। जितना शहरों में रहने वाले भी नहीं है। इनके पास हर तरह की सुविधा है। फिर चाहे वो महंगी गाड़ी हो या बंगला। इस गांव की सड़कें भी पक्की और अच्छी है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि यहां के लोगों का जीवन खेती-बाड़ी से ही जुड़ा है। उसकी मदद से ही ये इतनी आलीशान जिंदगी जी रहे है, लेकिन इनका खेती करने का तरीका आमतौर पर थोड़ा सा अलग है। 

गौरतलब है कि हुआझी गांव में सिंगल खेती नहीं की जाती। यहां हर किसान केवल अपनी जमीन पर खेती करने के बजाय सामूहिक खेती करते हैं। जिसकी वजह से इन्हे ज्यादा मुनाफा मिलता है। सामूहिक खेती की ही वजह से यहां रहने वाला हर इंसान लखपती है। बता दें, इस गांव की स्थापना 1961 में हुई थी। तब यहां की हालत बहुत बुरी थी। जिसके बाद गांव में कम्न्यूनिस्ट पार्टी संगठन का गठन हुआ और इसके अध्यक्ष वू रेनवाओ बने जिन्होंने इस गांव का नक्शा ही बदल दिया।